28
Dec
देहरादून, 28 दिसंबर। कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत,काशीपुर से संदीप सहगल और हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा,अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों में निम्नलिखित प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बागेश्वर नगर पालिका: कवि जोशी खटीमा: उमेश राठौर बाजपुर: गुरजीत सिंह गित्ते सितारगंज: राजेश कुमार जसपुर: आविद हुसैन नूरी दुगड्डा: पूजा…
