17
Sep
ऋषिकेश। इंदिरा नगर ऋषिकेश क्षेत्र में हुई मारपीट व जानलेवा हमले की घटना में हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गंजे के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में पूर्व में पुलिस द्वारा सुनील उर्फ गंजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि दो सितंबर को संदीप भंडारी पुत्र श्री दयाल सिहं भंडारी निवासी 14 बीघा मुनिकीरेती, टिहरी गढवाल द्वारा योगेश डिमरी को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर सुनील…
