10
Nov
उत्तराखंड,देहरादून। शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी पार्क से सैकड़ों की संख्या में युवा व युवतियों ने बेरोजगार संघ के नेतृत्व में सडकों पर निकल कर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने के लिये जुलूस निकाला ,जिसे उत्तराखंड पुलिस द्वारा हाथी बड़कला पुलिस चौकी के पास रोक दिया गया जहां पर युवाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर माहौल को गरमा दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ये कैसी विडंबना है कि इक तरफ बेटी बचाओं, बेटी बराओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों को पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट नहीं दें रही है। …
