09
Oct
रुद्रप्रयाग संवाददाता। परियोजना प्रबंधक ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना बीके भट्ट ने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग परम्परागत खेती और फसलों के लिए अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है, जिसमें जनपद के अन्तर्गत किसान आधुनिक फसलों की खेती के साथ-साथ परम्परागत फसलों यथा-मण्डुवा, झंगोरा आदि फसलों का उत्पादन भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के पर्वतीय जिलों में मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने एक विषेश कार्यक्रम ‘‘उत्तराखंड मिलेट मिशन’’ प्रारम्भ किया। प्रदेश की भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियां मिलेट्स फसलों को उगाने के लिए उपयुक्त है। ये फसलें असिंचित क्षेत्रों मे होती है, अतः इन फसलों…
