19
Apr
देहरादून (सू.वि)। आज गढ़वाल मंडल की 39 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं हेतु एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, सुद्धोवाला, देहरादून में किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथियों में तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा एवं निदेशक देशराज उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से लगभग 77 प्रतिष्ठित कंपनियों का स्वागत किया और बताया कि पिछले वर्ष 65% छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिला था, जिसे इस बार शत-प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने स्टार्टअप योजनाओं का उल्लेख करते हुए युवाओं से स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने का…
