06
May
देहरादून, 6 मई 2025 : आज स्वाति एस. भदौरिया मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा किया गया। यह दौरा राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (Tele-MANAS) के अंतर्गत राज्य टेली-मानस सेल की प्रगति के संदर्भ में किया गया। मिशन निदेशक ने संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर टेली-मानस कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। उन्होंने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सरल और सुलभ बनाने हेतु टेली-मानस एक क्रांतिकारी पहल है, जो डिजिटल माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण परामर्श प्रदान करने में…
