17
May
जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार से लेकर गुलाबराय मैदान तक आज का दिन राष्ट्रीय गर्व, वीरता और देशभक्ति की मिसाल बनकर सामने आया, जब तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह यात्रा भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रदर्शित अद्वितीय साहस, पराक्रम एवं बलिदान को सम्मान देने हेतु आयोजित की गई, जो जिलेभर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी। यात्रा की शुरुआत रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार से हुई, जहाँ सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं सेना के सेवानिवृत्त जवान तिरंगा…
