27
May
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याणार्थ केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र आवेदकों को आच्छादित किए जाने हेतु जनपद के रेखीय विभागों द्वारा शिविर आयोजित किए जा रहे है। मंगलवार को उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भगवत सिंह मकवाना की अध्यक्षता में वाल्मीकि बस्ती चुक्खूवाला देहरादून में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 120 सफाई कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 21 आयुष्मान कार्ड, 08 आधार कार्ड, 13 राशन कार्ड, 02 बालिकाओं को महालक्ष्मी किट वितरण…
