31
May
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे है। जिलाधिकारी ने शनिवार को डोईवाला में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल भोगपुर, दाबडा को स्कूल बस का तोहफा देकर बडी सौगात दी। डीएम की इस पहल से स्कूल के छात्रों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी। शनिवार को डीएम ने स्कूल बस का विधिवत् उद्घाटन भी किया। डोईवाला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल भोगपुर, दाबडा में 95 बच्चे पढते है। इस स्कूल में 10 से 12 किलोमीटर दूर बडोगन, तोल, भोगपुर, पुन्नीवाला, रैणापुर, रानी पोखरी आदि दूर…
