admin

2647 Posts
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामना

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने इस अवसर पर गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस पावन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में भी अपना योगदान…
Read More
उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी…

उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी…

देहरादून: देशभर में कोविड-19 की स्थिति जहां इस समय नियंत्रण में है, वहीं उत्तराखंड में भी संक्रमण को लेकर हालात पूरी तरह सामान्य हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार किसी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। संभावित जोखिमों से बचाव और सतर्कता के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार यह विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत सभी जिलों में निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने, अस्पतालों में आवश्यक संसाधन और…
Read More
जीवन बचाने को बड़ी आंत से बना दी भोजन की नयी आहार नली

जीवन बचाने को बड़ी आंत से बना दी भोजन की नयी आहार नली

एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुभव और टीम वर्क की कौशलता की यह एक मिसाल है। एक साल से अधिक समय से फीडिंग पाईप से भोजन ग्रहण कर रही जो महिला अपनी बीमारी को नियति मानकर जीवन की आस खोने लगी थी, डाॅक्टरों की टीम ने सर्जरी द्वारा उसकी नयी आहार नली बना दी। आम लोगों की तरह मुंह से भोजन शुरू हुआ तो मानों महिला का जीवन वापस लौट आया। सर्जरी के बाद महिला अब आम लोगों की तरह भोजन ग्रहण कर रही है और अपने घर पर रहते हुए पूरी तरह स्वस्थ है। एसिड युक्त टाॅयलेट क्लीनर पेट…
Read More
डीएम ने जांची अपने एकीकृत आपदा कन्ट्रोलरूम की नब्जः आला अधिकारियों को प्रोएक्टिव रोल में रहने के दिए निर्देश

डीएम ने जांची अपने एकीकृत आपदा कन्ट्रोलरूम की नब्जः आला अधिकारियों को प्रोएक्टिव रोल में रहने के दिए निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज आपदा परिचाजन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए आपदा कन्ट्रोलरूम की दीवारों को जिले के तहसील, थाना, हॉस्पिटल एवं आवश्यक सेवाओं वाले संस्थानों के जीआईएस मैप से सुस्जित किया जाए। आपदा परिचालन केन्द्र को डिजिटल कन्ट्रोलरूम में स्थापित किये जाने की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि मानसूनकाल में त्वरित रिस्पांस हेतु एनएच, लोनिवि, यूपीसीएल, जलसंस्थान के जेई दो टाईम सुबह एवं शाम एक-2 घंटा आपदा परिचालन केन्द्र में उपस्थित रहेंगे तथा अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए…
Read More
18 साल का इंतजार खत्म, पंजाब को रौंदकर RCB नई चैंपियन

18 साल का इंतजार खत्म, पंजाब को रौंदकर RCB नई चैंपियन

18 साल का इंतजार खत्म हुआ और 18 नंबर की जर्सी वाले विराट कोहली का सपना आखिरकार पूरा हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को रौंदकर अपने करोड़ों चाहने वालों बड़ा गिफ्ट दे दिया। खिताबी मुकाबले में विराट कोहली की टीम ने 190 रन बनाए थे, जबकि पंजाब की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। वह जीत से सिर्फ 6 रन दूर रह गई, जबकि शशांक सिंह की 30 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से खेली गई नाबाद 61 रनों की पारी बेकार गई। जीत की सुगंध तभी मिल गई थी…
Read More
मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रप्रयाग: मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने आज विकास खण्ड जखोली का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विकास खण्ड कार्यालय जखोली एवं मशाला ग्रोथ सेंटर का स्थलीय निरीक्षण भी किया।निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें खण्ड विकास अधिकारी सहित समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग, और जनहित से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने…
Read More
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

देहरादून: माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के 20 एवं 21 जून को जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौपे गए कार्यों एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करे। राष्ट्रपति का 20 जून को आशियाना एवं 21 जून योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने आयुष विभाग को योग दिवस के अवसर पर विभागों से समन्वय करते हुए तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के…
Read More
भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का कड़ा प्रहार, 2 आईएएस, एक पीसीएस सहित 10 अधिकारी निलम्बित

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का कड़ा प्रहार, 2 आईएएस, एक पीसीएस सहित 10 अधिकारी निलम्बित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार में सामने आए भूमि घोटाले में कठोर कार्रवाई की गई है। जांच में दोषी पाए गए 10 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 2 कार्मिकों का सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सतर्कता विभाग (Vigilance Department) से कराए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि दोषियों की पूरी श्रृंखला का खुलासा हो सके और पारदर्शिता बनी रहे। इसके अतिरिक्त, उक्त भूमि घोटाले से संबंधित विक्रय पत्र (Sale Deed) को निरस्त करते हुए भूस्वामियों को दिए…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने की असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल के सीएम से वार्ता, बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की

मुख्यमंत्री धामी ने की असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल के सीएम से वार्ता, बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात कर उनके राज्यों में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है। उत्तराखंड सरकार आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
Read More
डीएम के जन दर्शन पर बढता जन का विश्वास; समाधान, रोजगार, प्रवर्तन

डीएम के जन दर्शन पर बढता जन का विश्वास; समाधान, रोजगार, प्रवर्तन

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जनसुनवाई में आज 85 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त वित्तीय धोखाधड़ी, विद्युत, सिंचाई, नगर निगम, एमडीडीए, वन, शिक्षा, पुलिस, आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त होेन वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। साथ ही निर्देशित किया कि जो शिकायत विभिन्न माध्यम से संज्ञान में आ रही हैं उनपर त्वरित कार्यवाही…
Read More