01
Sep
जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्र तालजामण में आज प्रभावित परिवारों को UREDA (उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) द्वारा सोलर लालटेन उपलब्ध कराए गए। यह वितरण ग्राम प्रधान की उपस्थिति में किया गया। इस पहल से प्रभावित परिवारों को आपातकालीन स्थिति में ऊर्जा की सुविधा मिलेगी एवं रात्रि समय दैनिक जीवन में सहूलियत होगी। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित गांवों में विद्युत व्यवस्था बाधित होने के कारण वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में सोलर लालटेन और सोलर होम लाइटिंग सिस्टम भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र तालजामण में भी सोलर लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है जिससे बच्चों एवं…
