गाजियाबाद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद

Share on Social Media

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्या भारती समारोह-2026 के समापन अवसर पर प्रतिभाग कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की सहभागिता ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करती है। खेल का मैदान विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर जीवन के प्रत्येक लक्ष्य की प्राप्ति का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर विद्या भारती के महामंत्री देशराज शर्मा, अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री यतीन्द्र कुमार शर्मा, खेल विभाग के अखिल भारतीय संयोजक मुक्तेश बगेशा, डॉ. विजय पाल सहित संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *