मुख्यमंत्री धामी ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Share on Social Media


गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चमोली में 231.91 करोड़ रुपये की लागत की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का शिलान्यास तथा 34.04 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

प्रमुख योजनाओं में गैरसैंण एवं आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए रामगंगा नदी पर 122.69 करोड़ रुपये की लागत से बांध निर्माण तथा कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में 50.18 करोड़ रुपये से भू-धंसाव सुरक्षा कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पॉलिटेक्निक भवन, आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अनुरक्षण और विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण एवं सुधार कार्यों का शिलान्यास किया गया।

लोकार्पित योजनाओं में सड़क सुधारीकरण एवं डामरीकरण, राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में ऑडिटोरियम, फायर यूनिट भवन और थाना गैरसैंण के नवनिर्मित भवन शामिल हैं। इन योजनाओं से क्षेत्र में पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, भरत चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *