राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Share on Social Media


देहरादून। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगामी 1 एवं 2 नवंबर  को प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने तथा अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंस, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं एवं संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्युत एवं पेयजल विभाग को भ्रमण के दौरान निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को भ्रमण मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को व्यवस्थाओं की पूर्व जांच, नियमित निगरानी तथा किसी भी संभावित व्यवधान से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मिता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओमपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *