मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि बद्री मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Share on Social Media

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री आदि बद्री मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

श्री आदि बद्री मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उत्तराखंड की पौराणिक परंपराओं और आध्यात्मिक महत्ता के प्रतीक आदि बद्री धाम का विशेष धार्मिक महत्व है। यह क्षेत्र प्रदेश की प्राचीन संस्कृति, आस्था और गौरवशाली परंपराओं को संजोए हुए है।

मुख्यमंत्री धामी ने भगवान से प्रार्थना की कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा उत्तराखंड विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ता रहे।

आदि बद्री मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण (गैरसैंण) के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *