सेवा संकल्प अभियान के तहत परेड ग्राउंड में बहुउद्देशीय शिविर, नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई

Share on Social Media


देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में समाज कल्याण मंत्री खजान दास की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

शिविर में अनुसूचित जाति की पुत्रियों के विवाह हेतु संचालित सहायता योजना के अंतर्गत छह पात्र परिवारों को प्रति परिवार 50 हजार रुपये की दर से कुल तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 22 वृद्धावस्था पेंशन, छह विधवा पेंशन और दो दिव्यांग पेंशन के मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 30 पेंशन प्रकरणों को मंजूरी देकर पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया।

शिविर के माध्यम से जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही, नशामुक्ति की शपथ के जरिए आमजन को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *