भालू के हमले में गंभीर घायल दिलवर सिंह को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

Share on Social Media

चमोली। जनपद के बूरा गांव निवासी दिलवर सिंह पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से घायल दिलवर सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाट लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए श्रीनगर रेफर किया गया।

घायल को श्रीनगर ले जाने के दौरान खराब मौसम के कारण हवाई सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सड़क मार्ग से श्रीनगर पहुंचाया गया। श्रीनगर पहुंचने के बाद मौसम में सुधार होने का इंतजार किया गया।

दोपहर में मौसम साफ होने पर श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड से घायल दिलवर सिंह को एयरलिफ्ट कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश भेजा गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वन्यजीव गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता जताई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *