देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून में सचिवालय कूच किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध किसी भी लोकतांत्रिक समाज के लिए उचित नहीं है। कांग्रेस इन दोनों मुद्दों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग जारी रखेगी।

सचिवालय कूच के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।