‘शुद्धिकरण’ मामले में कांग्रेस ने दी तहरीर, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Share on Social Media


देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज थाना कोतवाली, देहरादून पहुंचकर तहरीर दी और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की घटना के तीन सप्ताह बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनका समर्थन किया गया। कांग्रेस ने कहा कि इस कथित भेदभावपूर्ण कृत्य का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा विरोध किए जाने पर उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

गोदियाल ने मांग है कि ‘शुद्धिकरण’ मामले में दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जाए।

उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

इस अवसर पर सहप्रभारी मनोज यादव, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष एससी विभाग मदन लाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *