मुख्यमंत्री धामी ने दी हिलजात्रा महोत्सव की शुभकामनाएं, बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शासकीय आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों  विशेषकर पिथौरागढ़ की जनता को हिलजात्रा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम जाखनी स्थित बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से अधिक पुराना हिलजात्रा पर्व उत्तराखण्ड की लोक आस्था,समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पहाड़ी जीवनशैली की विशिष्ट पहचान है। यह पर्व कृषि, पशुपालन और ग्रामीण जीवन से जुड़ी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास के साथ अपनी विरासत और आध्यात्मिक पहचान को सहेजते हुए आगे बढ़ रहा है। मानसखंड के पौराणिक मंदिरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कॉरिडोर पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के पारंपरिक मेले, पर्व और त्योहार अपनी मूल पहचान के साथ आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रहें। उन्होंने युवाओं से अपनी लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक बिशन सिंह चुफाल सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *