कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट

Share on Social Media


देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान महाराज ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र के विकास एवं विस्तार के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी उन्हें अवगत कराया।

कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मांझी को उत्तराखंड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रदेश की प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *