तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश के लिए सरकार ने तेज किए प्रयास

Share on Social Media

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चमोली जिले की नीती घाटी में भारी बारिश के कारण उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हवलदार पंकज के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हवलदार पंकज के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने खोज एवं बचाव अभियान की लगातार निगरानी करने तथा हवलदार पंकज की तलाश के लिए अभियान में हरसंभव तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वयं हवलदार पंकज के परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

हवलदार पंकज की तलाश में सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF एवं SDRF की टीमें लगातार संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी परिवार से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए अभियान की स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

हवलदार पंकज मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने उनके सकुशल मिलने की उम्मीद जताते हुए खोज एवं बचाव अभियान में जुटी सभी टीमों को पूरी तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *