ऐतिहासिक झंडे मेले के उपलक्ष्य में श्री महाकाल सेवा समिति ने महंत इन्द्रेश अस्पताल में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Share on Social Media

 

देहरादून। ऐतिहासिक झंडा मेला के उपलक्ष्य में आज श्री महाकाल सेवा समिति ने महंत इन्द्रेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 95 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे श्री महंत देवेंद्र दास द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उपस्थित संगतों को आशीर्वाद प्रदान किया। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि श्री महंत देवेंद्र दास महाराज ने श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा किए जा रहे रचनात्मक सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में पर्यावरण, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में मिलजुल कर सुनियोजित तरीके से कार्य किए जा सकते हैं, जिससे समाज का व्यापक भला हो सके।

श्री महाकाल सेवा समिति ने अपने समर्पण और सेवा भावना से इस आयोजन को सफल बनाया, जिससे समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी और जरूरतमंदों को सहायता मिली।

इस अवसर पर पूर्व मेयर सुनील गामा, राज्य मंत्री अशोक वर्मा, आचार्य विपिन जोशी, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, नितिन अग्रवाल, सचिव संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति, आयुष जैन, गौरव जैन, राहुल माटा, पुनीत जैन, हेमराज अरोड़ा, विक्रम चौधरी, सुशील वाधवा, कृतिका राणा और अनुष्का राणा उपस्थित रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *