प्रदेश कार्यकारिणी का शीघ्र होगा विस्तार – मदन लाल
देहरादून, 23 मार्च।आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन लाल ने की, जबकि संचालन कैलाश बाल्मीकि ने किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विशेष रूप से शिरकत की और अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी हैं और भविष्य में भी रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी सदैव उनके सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी और संगठन को मजबूत बनाने में सभी की भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का प्रदेशभर से आए उपाध्यक्षों, महासचिवों, जिला, शहर एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने भव्य स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त की।
अपने संबोधन में मदन लाल ने संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने और अनुसूचित जाति विभाग के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे और कार्यकर्ताओं को पार्टी को और सशक्त बनाने के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने अनुसूचित जाति विभाग को पार्टी का एक मजबूत स्तंभ बताया और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह, सी. पी. सिंह, लक्ष्मण सिंह धपोला, यशपाल आर्य, श्रीकांत, आशीष देसाई, विकास चौहान, गगन छाछर, मोहन काला, कैलाश बाल्मीकि, संजय बिरला, सूरज जगरिया, अमित तलवार, राजे सिंह, राजपाल, अजय कुमार, अर्पित जायसवाल, जितेंद्र कुमार, डी. आर. आर्य, महेंद्र आर्य, आर. आर. लोहिया, प्रकाश आर्य, धर्मपाल घाघट, शाइद अहमद जमाल, आदेश सूद सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
