देहरादून में 181 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, मुख्यमंत्री धामी ने किया दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित 79वें दशहरा महोत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से रावण के पुतले के दहन में सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 181 फीट ऊंचा रावण का पुतला रहा। इसके साथ ही 70-70 फीट ऊंचे कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी स्थापित किए गए थे। रावण दहन के साथ ही परेड ग्राउंड में उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा महोत्सव भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक है। यह पर्व समाज को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग करने की प्रेरणा देता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *