उत्तराखण्ड उदय कॉन्क्लेव में बोले सीएम धामी, युवाओं को 35 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दीं

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में HNN न्यूज चैनल द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड उदय कॉन्क्लेव’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सख्त नकल विरोधी कानून से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। सरकार महिला सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 59 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के साथ पर्यटन के विस्तार तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और महिला आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *