मतदाता सूची के दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक, अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर को

Share on Social Media


देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 28 सितंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद आगामी 3 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऐसे नागरिक, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे ऑनलाइन ईसीआई-नेट के माध्यम से अथवा अपने संबंधित बीएलओ के जरिए फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी एवं प्रशांत खण्डूड़ी, बहुजन समाज पार्टी के सत्यपाल एवं सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी के  अशोक सेमवाल तथा सीपीआई (एम) के अनंत आकाश उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *