कैंट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत परिवर्तन महासम्मेलन में कांग्रेस ने दिखाई ताकत,नवीन जोशी की दावेदारी हुई मुखर

Share on Social Media


देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के संयोजन में आयोजित परिवर्तन महासम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ ने क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता,मजबूत संगठनात्मक गतिविधियों तथा भाजपा के वर्तमान विधायक की निष्क्रियता को जगजाहिर किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण आधार बताया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की वास्तविक ताकत है। उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच पहुंचने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक नवीन जोशी ने कहा कि परिवर्तन महासम्मेलन में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी कैंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और जनता के बीच मजबूत जुड़ाव को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने के साथ ही स्थानीय समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन और विकास के संकल्प के साथ उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी मजबूती से रखी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के प्रत्येक बूथ और प्रत्येक इलाके तक पहुंचकर जनसंवाद को और व्यापक बनाया जाएगा तथा संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ट्विंकल अरोड़ा, राजेंद्र शाह, प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, गरिमा मेहरा दसौनी, रामकुमार वालिया, लालचंद शर्मा, दीप वोहरा, जसविंदर सिंह गोगी, संगीता गुप्ता, कोमल वोहरा, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र तनेजा, राजीव प्रजापति, राजीव पुंज, राजेश शर्मा, दीवान सिंह बिष्ट, संजय भारती, विमलेश, अनिता दास, रामकुमार थपलियाल, वीरेश कुमार, सुशीला बेलवाल, दानिश खान, मधु देवी, शोएब, जगदीश धीमान, मंजू त्रिपाठी, अजीत शर्मा, संजय शर्मा, मदन लाल, पिया थापा, संग्राम पुंडीर आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *