जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बल्लुपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ आयोजित की बैठक

Share on Social Media

देहरादून( जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बल्लुपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया।

जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा दायर रिट याचिका और अंडरपास से संबंधित आवेदनों की समुचित जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए अंडरपास की सुरक्षा को लेकर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य स्थानीय जनता, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा की कीमत पर नहीं किया जा सकता। यदि प्लान में कोई खामियां हैं, तो उन्हें तत्काल सुधारें। साथ ही, एनएचएआई अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाले पर बने अंडरपास की जलभराव से सुरक्षा का प्रमाण दें।

जिलाधिकारी ने एनएचएआई अधिकारियों और उप जिलाधिकारी विकासनगर को मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, एनएचएआई के मैनेजर राहुल मीना, सुमित कुमार सिंह, आर.के. दिनकर, ओमप्रकाश सिंह, और स्थानीय ग्रामीण मौ आबिद, हनीफ आबिद, सराफत अली, मोहसिन अली, सुमन भट्ट, संजय दत्त भट्ट आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *