admin

2098 Posts
पहले दिन का खेल खत्म, भारतीय टीम के गुच्छे में गिरे 3 विकेट, अभी भी 149 रन पीछे…

पहले दिन का खेल खत्म, भारतीय टीम के गुच्छे में गिरे 3 विकेट, अभी भी 149 रन पीछे…

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन मैच खत्म होने तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 86 रन है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। पहले दिन न्यूजीलैंड की पारी 235 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत के लिए गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर के खाते में 4 विकेट आए जबकि आकाशदीप ने 1 विकेट लिए। इसके जवाब में दिन खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट पर 86 रन बना डाले। कप्तान रोहित शर्मा 18 रन…
Read More
सर्दियों के लिए बंद हुई विश्‍व धरोहर फूलों की घाटी…

सर्दियों के लिए बंद हुई विश्‍व धरोहर फूलों की घाटी…

विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज यानी 31 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो गई है। चमोली जिले में स्थित इस विश्व धरोहर में इस साल पर्यटकों से अच्छी आमद हासिल हुई। इस साल अभी तक घाटी में करीब 19, हजार 436 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 330 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। इससे पार्क प्रशासन को 39 लाख 39 हजार 250 रुपये की आय प्राप्त हुई है। विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज बृहस्पतिवार (31 अक्तूबर) को शीतकाल के लिए बंद कर दी गई है। बता दें कि इस साल वन्य जीव सुरक्षा को देखते हुए शीतकाल में वैली में…
Read More
मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली…

मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर शुभकामना देने की परम्परा की शुरू…

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर शुभकामना देने की परम्परा की शुरू…

देहरादून: दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। पिछले तीन दिनों में लगभग 7 हजार लोग सरकारी आवास में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दे चुके हैं। प्रदेशभर से आए लोगों का धामी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की। इसी दौरान समय निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दी। वह पक्ष और विपक्ष के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलने पहुंचे, जिसे उत्तराखण्ड में राजनैतिक सौहार्द की एक…
Read More
भालू के हमले में घायल हुए दौला गांव निवासी मदनमोहन नौटियाल

भालू के हमले में घायल हुए दौला गांव निवासी मदनमोहन नौटियाल

  उत्तराखंड,पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ों में जंगली जानवरों से मानव का संघर्ष कोई नयी बात नहीं है लेकिन आज कल ये संघर्ष कुछ ज्यादा ही बढ़ गया आय दिन पर्वतीय गांव से जंगली जानवरों के हमले में घायल लोगों की खबरें आती रहती है। विगत दो दिन पहले ग्राम दौला पट्टी कण्डारस्यूं पौड़ी गढ़वाल निवासी मदन मोहन नौटियाल रोज की तरह जंगल में बकरियां चराने गए थे।अचानक उन पर एक जंगली भालू ने हमला कर दिया। मदन मोहन ने साहस दिखाते हुए भालू के साथ काफी जद्दोजहद और संघर्ष के बाद भालू को खदेड़ने में सफलता पाई लेकिन इस संघर्ष में…
Read More
सीएम ने स्थानीय कारीगरों से क्रय की दीपक और मूर्तियां, लोगों से की यह अपील…

सीएम ने स्थानीय कारीगरों से क्रय की दीपक और मूर्तियां, लोगों से की यह अपील…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दीपावली के अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का भ्रमण कर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं से द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीपक तथा मूर्तियां क्रय की तथा डिजिटल पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों…
Read More
पिथौरागढ़: बरम के समीप कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की…

पिथौरागढ़: बरम के समीप कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की…

पिथौरागढ़: जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग में बंगापानी के बरम के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गोरी नदी में गिर गई, जहां कार से एक शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम एक कार जौलजीबी से मुनस्यारी को जा रही थी। बरम से लगभग 200 मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर गोरी नदी में जा गिरी. सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। नदी में गिरी कार से एक शव को निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात तक…
Read More
धनतेरस पर सरकार ने भी भरी अपनी तिजोरी, लंदन से भारत आया 102 टन सोना…

धनतेरस पर सरकार ने भी भरी अपनी तिजोरी, लंदन से भारत आया 102 टन सोना…

धनतेरस पर आम लोगों ने ही नहीं बल्कि आरबीआई ने भी अपनी तिजोरी में सोना भरा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने खुलासा किया है कि उसने लंदन में बैंक ऑफ इंग्लैंड की तिजोरियों से 102 टन सोना भारत में शिफ्ट कर दिया है। सितंबर के अंत में आरबीआई के पास कुल 855 टन सोना था। इसमें से 510.5 टन देश में रखा गया था। विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर नवीनतम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। सितंबर 2022 से अब तक 214 टन सोना विदेश से भारत में आ चुका है। RBI और सरकार दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक…
Read More
जनपद के स्कूलों के आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु डीएम बसंल के प्रयास सराहनीयः धन सिंह रावत

जनपद के स्कूलों के आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु डीएम बसंल के प्रयास सराहनीयः धन सिंह रावत

अल्मोड़ा, नैनीताल देखा डीएम बसंल का कार्य, जनमानस के कार्यों में रहते हैं तत्परः धन सिंह रावत। प्रोेजेक्ट उत्कर्ष के प्लान की जानकारी लेते हुए डीएम को योजना को सराहनीय पहल बताया। जनपद देहरादून भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्य के माइक्रो प्लान को अभिनव पहल बताते हुए केबिनेट में रखने की बात कही। देहरादून जिला को भिक्षावृत्ति से मुक्त करना जनपद के लिए होगा उपकारः मंत्री स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर 30 नवम्बर तक होगा शत्प्रतिशत् स्टाफ। ब्लॉक स्तर से ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु, बीईओ को दिए सख्त निर्देश। ईजाबाई योजना का करें प्रचार-प्रसार न हो धराशि वापस…
Read More
सेल्फी लेने के चक्कर में खाई में गिरी महिला

सेल्फी लेने के चक्कर में खाई में गिरी महिला

सेल्फी लेने के चक्कर में मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी से एक महिला यात्री करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि यूपी के मुजफ्फरनगर के जनकपुरी से एक परिवार मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान परिवार की 28 वर्षीय महिला रेशु पत्नी प्रदीप कुमार पहाड़ी पर सेल्फी लेने लग गई। इसी बीच संतुलन बिगड़ने पर वह पहाड़ी से करीब 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।…
Read More